अमाला पाॅल ने तीन महीने बाद दिखाया बेटे का चेहरा,लाडले को गोद में लिए पति संग लिपलाॅक कर मचाया दिया तहलका

Monday, Sep 16, 2024-09:23 AM (IST)

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस अमाला पाॅल इस समय अपनी लाइफ के खूबसूरत पल मदरहुड को एंजाॅय कर रही हैं। अमाला ने इसी साल जून में पति जगत देसाई संग पहले बच्चे का स्वागत किया था। अमाला ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने इलाई रखा है। यूं तो कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लाडले की तस्वीरें शेयर करता रहता है लेकिन अभी तक उन्होंने इलाई का चेहरा किसी को नहीं दिखाया। ऐसे में कपल इलाइ के चेहरे को देखने के लिए बेकरार हैं।

PunjabKesari

वहीं इब अमाला ने लगभग तीन महीने बाद अपने लाडले के चेहरे का दीदार फैंस को करवा दिया है। अमाला ने ओणम के मौके पर कपल ने फैंस को ट्रीट देते हुए बेटे का फेस रिवील कर दिया है। फोटोज में ये कपल नदी के बीच एक बोट में बैठा हुआ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

वहीं अमाला की गोद में उनका लाडली बेटा नजर आया जो धोती पहने ट्रेडिशनल लुक में काफी ज्यादा क्यूट लग रहा है। इन तस्वीरों में अमला और जगत भी अपने बेटे की मैचिंग आउटफिट में दिखे।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में जिस चीज ने लोगों का और भी ज्यादा ध्यान खींचा वह था कपल का बेटे के सामने लिपलाॅक करना। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

बता दें कि अमाला ने नवंबर 2023 में जगत देसाई संग शादी के बंधन में बंधी थी। अमाला की ये दूसरी शादी है। 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News