''सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे..''टटीरी'' गाने के विवाद के बीच बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा नोट

Sunday, Mar 15, 2026-12:05 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने 'टटीरी' गाने को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। इस गाने को लेकर लोगों की आलोचना झेलने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, माफी मांगने के बाद भी बादशाह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इन सबके बीच रैपर की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। बताया जा रहा है कि बादशाह को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली है।

 

जानकारी के अनुसार, पानीपत में हुई एक फायरिंग मामले की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जय महाकाल, जय श्रीराम राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है। उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।'

PunjabKesari

 

आगे उन्होंने बादशाह को धमकी देते हुए लिखा, 'सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था। अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे। यह नोट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से लिखा गया था।

बादशाह की गिरफ्तारी की हुई थी मांग
बता दें कि हाल ही में बादशाह के 'टटीरी' सॉन्ग पर आपत्ति जताते हुए महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सिंगर को खुली चेतावनी दी थी और कहा था कि अब महिला आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए खड़ा हो चुका है। इतना ही नहीं, रेनू भाटिया ने बादशाह की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। साथ ही उनका पासपोर्ट जब्त करने की अपील की थी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News