बादशाह के टटीरी गाने की कंट्रोवर्सी के बीच बचाव में उतरे रैपर शेंटी शर्मा, कहा-बिना पूरा मामला समझे उन्हें जज किया जा रहा..

Friday, Mar 13, 2026-04:09 PM (IST)

मुंबई. सिंगर और रैपर बादशाह ने हाल ही में एक ट्रैक ‘टटीरी’ सॉन्ग लॉन्च किया, जिसमें युवा लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया था। साथ ही  काफी आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया। यह गाना लॉन्च होते ही विवाद शुरू हो गया और कई लोगों ने इसकी आलोचना की। साथ ही बादशाह को खरी-खोटी सुनाई। जहां तक तो महिला आयोग ने भी बादशाह को नोटिस भेजा। वहीं, इन सबके बीच अब रैपर शेंटी शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बादशाह के गाने की कंट्रोवर्सी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Santy Sharma (@santy_sharma_official)

रैपर शेंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंगर और रैपर बादशाह का बचाव करते हुए लिखा- ‘रैप म्यूजिक एक ऐसा जॉनर है, जिसमें रैपर अपने कॉम्पिटीटर के बारे में रिफरेंस के तौर पर लाइंस लिखते और गाते हैं। कोई भी गाना वीडियो बनने के बहुत पहले ऑडियो में बन जाता है। वीडियो टीम अलग होती है। बड़े आर्टिस्ट्स जैसे बादशाह को पता भी नहीं होगा कि उसका वीडियो ऐसा बनने वाला है।’ 


 
शेंटी शर्मा ने आगे लिखा, ‘आज जो कुछ बादशाह या अन्य आर्टिस्ट्स भारत में भुगत रहे हैं, उसकी एक बड़ी वजह यह है कि इंडिया में रैप म्यूजिक सुनने वाले लोगों को इस आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है। अगर सॉन्ग का कोई लिरिक्स गलत है तो उसके लिरिक्स अपडेट या चेंज करवा देना चाहिए। बिना पूरा मामला समझे बादशाह को जज किया जा रहा है कि वो गलत हैं।’ 


अंत में शेंटी शर्मा ने कहा- ‘अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो उसके लिए दिल से सॉरी। लेकिन सच यही है।’   


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News