17 साल बाद बबीता जी ने छोड़ा ''तारक मेहता...''! Munmun Dutta ने वीडियो शेयर कर दी ऐसी न्यूज

Tuesday, Jul 01, 2025-11:36 AM (IST)

मुंबई: ' तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) के बहुत सारे फैंस हैं। ये सीरियल सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इन दिनों शो में कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का भी तड़का लगा है। बीते कुछ दिनों से शो में 'बबीता जी' और 'जेठालाल' नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति इस बात को लेकर सवाल उठा रही है कि क्या 'जेठालाल' और 'बबीता' ने सब टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम TMKOC को छोड़ दिया है।

PunjabKesari

जहां इन खबरों पर दिलीप जोशी का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने इन खबरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- अफवाहें हमेशा सच नहीं होतीं। 

इस वीडियो में मुनमुन दत्ता ब्लैक एंड व्हाइट कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता तारक मेहता के सेट पर हैं। वो बबीता जी और अय्यर वाले घर में शूट करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके कई तरह के एक्सप्रेशन भी नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि गोकुलधाम सोसायटी के कई सदस्य एक बंगले पर पिकनिक मनाने के लिए गए हैं। इस बंगले पर भूतनी का साया है। गोकुलधाम वाले इससे अंजान हैं सिर्फ आत्माराम भिड़े ने भूतनी को देखा है। भूतनी ने उससे कपड़े भी धुलवाएं हैं।


बता दें कि तारक मेहता में इन दिनों जेठालाल और बबीता जी के अलावा डॉक्टर हंसराज हाथी, मिसेज कोमल हाथी और अय्यर नजर नहीं आ रहे हैं।

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News