लगातार शूटिंग के बीच अली फज़ल ने काम से लिया छोटा ब्रेक, कहा-मुझे लगा कि थोड़ा धीमा होना जरूरी है
Monday, Mar 23, 2026-04:44 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड फेमस एक्टर अली फज़ल इन दिनों बंटवारा 1947 और लस्ट सिरीज़ 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिससे वे अलग-अलग जॉनर और प्लेटफॉर्म्स में लगातार व्यस्त हैं। इतने व्यस्त शेड्यूल के बीच अब हाल ही में अली कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाने और आराम करने का फैसला किया है।
खुद को रीसेट करने और थोड़ी शांति के लिए अली फज़ल ने ब्रेक पर जाने का मन बनाया है। हाल ही में इस ब्रेक को लेकर एक्टर ने कहा- “पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे हैं, लगातार ट्रैवल और लंबी शूटिंग के साथ। मुझे लगा कि थोड़ा धीमा होना और ब्रेक लेना जरूरी है।

आगे उन्होंने कहा- इस समय का इस्तेमाल मैं आराम करने, छूट गई चीज़ों को पूरा करने और खुद को रिचार्ज करने में कर रहा हूं, ताकि अगली शूटिंग के लिए नई ऊर्जा के साथ वापस आ सकूं। ऐसे छोटे ब्रेक बहुत मदद करते हैं।”
बता दें, अली फज़ल के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
