लुईस हैमिल्टन संग अफेयर की चर्चा के बीच स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं किम, ऑल ब्लैक लुक से बनाया सबको दीवाना
Thursday, Feb 05, 2026-06:04 PM (IST)
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस किम कार्दशियन अपने स्टनिंग और स्टाइलिश लुक्स से कभी भी लोगों को इम्प्रेस करने से नहीं चूकतीं। हाल ही में उन्होंने यूरोप के एक ट्रिप के बाद अमेरिका लौटते हुए अपने फेमस कर्व्स फ्लॉन्ट किए। इस दौरान किम अपने लुक और स्टाइल से फैंस का खूब दिल जीतती आईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बुधवार को अपने होमटाउन कैलाबासस लौटने पर किम कार्दशियन का अंदाज़ किसी रनवे मॉडल से कम नहीं था। उन्होंने ब्लैक लेदर आउटफिट पहना, जिसमें एक छोटा सा टॉप और उसके ऊपर लेदर कोट शामिल था। इस लुक में किम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

किम का यह स्टाइलिश अपीयरेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। माना जा रहा है कि वह अपने इस बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक के ज़रिए लुईस हैमिल्टन को भी इंप्रेस करना चाहती थीं।

बता दें, 45 वर्षीय अरबपति रियलिटी स्टार किम और 41 वर्षीय लुईस हैमिल्टन हाल के दिनों में उनकी बढ़ती नज़दीकियां सुर्खियों में हैं। दोनों को हाल ही में इंग्लैंड के कॉट्सवोल्ड्स में एक क़रीबी वेकेशन और पेरिस के एक लग्ज़री 5-स्टार होटल में साथ समय बिताते देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। किम और लुईस की दोस्ती पहली बार पिछले साल एस्पेन में केट हडसन की ग्लैमरस न्यू ईयर ईव पार्टी के दौरान चर्चा में आई थी, जहां दोनों को साथ देखा गया था।

