82 साल के हुए अमिताभ बच्चन: बिग बी को बधाई देने जलसा के बाहर पहुंची भीड़, एक्टर ने हाथ जोड़ किया शुक्रियादा

Saturday, Oct 12, 2024-08:54 AM (IST)

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानि 11 अक्टूबर को अपना 82वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर करीबी लोगों से लेकर उनके फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं हर साल की तरह इस बार भी जलसा के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली जो अपने फेवरेट स्टार को बर्थडे विश करने पहुंचे थे।

PunjabKesari

वहीं बिग बी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने 82वें बर्थडे के दिन फैंस से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। अमिताभ बच्चन इस दौरान बेहद सिंपल लुक में दिखे। उन्होंने एक व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था।

PunjabKesari

 

 फैंस की भीड़ तस्वीरों में एक्टर को बर्थडे की बधाई देने के साथ-साथ उनको फूल और गिफ्ट्स देते हुए भी नजर आए। बिग बी ने भी हाथ जोड़ फैंस का शुक्रिया किया। 

PunjabKesari

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News