भोपाल की गलियों में नव्या नवेली ने लिए चाट-पापड़ी के मजे, अमिताभ की नातिन की Simplicity के दीवाने हुए लोग

Thursday, Dec 01, 2022-04:21 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर अपनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नव्या इन दिनों भोपाल, मध्य प्रदेश के सैर सपाटे पर हैं, जहां से वह अपनी मनमोहक तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत रही हैं। फैंस नव्या की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

नव्या द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह बेहद खुश होकर भोपाल की गलियों में चाट-पापड़ी के मजे ले रही हैं। उन्हें यूं चाट-पापड़ी खाते देख फैंस का भी मन खाने को ललचा जाएगा। अन्य कुछ तस्वीरों में वह अपने बाल भी कटवाती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
 

इस दौरान नव्या व्हाइट टॉप और पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रही हैं। सिंपल लुक में भी वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर नव्या ने कैप्शन में लिखा-भोपाल. नव्या नवेली के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

पिछले दिनों नव्या अपने पॉडकास्ट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं, जहां उन्होने अपनी नानी और एक्ट्रेस जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ कई बड़े टॉपिक्स पर बात की थी।

 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News