पिता की मौत के बाद Amrita Arora बिलखकर रोती हुई घर पहुंचीं, दुख की घड़ी में बॉलीवुड सितारों ने दिया हौसला

Wednesday, Sep 11, 2024-04:39 PM (IST)

मुंबई: मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, ने आत्महत्या कर ली है, जिससे पूरे अरोड़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने आज सुबह 9 बजे अपने बांद्रा स्थित घर की छत से कूदकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

PunjabKesari

बता दें, पिता की मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई वापस आ गईं और उनकी बहन अमृता अरोड़ा अपने पति के साथ परिवार के घर पहुंची। अमृता इस समय गहरे सदमे में हैं और उनका रोना वीडियो में साफ देखा जा सकता है, जिसे पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। उनके पति शकील इस कठिन समय में उन्हें संबल देने का प्रयास कर रहे हैं।

PunjabKesari

अनिल अरोड़ा की आत्महत्या के बाद, मलाइका अरोड़ा के घर पर बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं। इनमें उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान, बहन अलवीरा, सोहेल खान, सलीम खान, सलमा खान के साथ ही किम शर्मा, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, सोफी चौधरी और रितेश सिधवानी शामिल हैं। 

PunjabKesari

अनिल अरोड़ा इंडियन नेवी से रिटायर थे और पंजाबी मूल के थे। उनकी पत्नी, क्रिश्चियन जॉयस पोलीकार्प, से उनकी शादी काफी खुशहाल रही थी। इस कठिन घड़ी में अरोड़ा परिवार को उद्योग जगत से भरपूर समर्थन मिल रहा है।


 


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News