अमूल ने खास अंदाज में दी विराट-अनुष्का को पेरेंट्स बनने की बधाई, वायरल हो रहा पोस्ट

Thursday, Jan 14, 2021-04:33 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर 11 जनवरी बेबी गर्ल का जन्म हुआ। कपल के घर लड़की की गुड न्यूज सुनकर फैंस काफी खुश नजर आए। हालांकि अभी तक भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच डेयरी प्रोडक्ट्स अमूल ने विरूष्का को खास अंदाज में बेटी के लिए बधाईयां दी हैं।  

PunjabKesari

 

अमूल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए विराट-अनुष्का को पेरेट्स बनने की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड ग्राफिक शेयर किया है। जिसमें विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं। ये ग्राफिक देखने में बेहद क्यूट है। इस पोस्ट के साथ अमूल ने लिखा है- इस डिलीवरी पर विराट बोल्ड हो गए। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, अनुष्का और विराट ने एक बच्ची को जन्म दिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amul - The Taste of India (@amul_india)

अमूल द्वारा विरूष्का के पेरेंट्स बनने पर बधाई देने का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। 


 


बता दें अनुष्का शर्मा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। बेटी को जन्म देने की खुशखबरी पिता बने विराट ने सोशल मीडया के जरिए फैंस को दी थी और कहा था कि मां और बेटी दोनों ठीक हैं।  

PunjabKesari

 


suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News