दूसरी बार मां बनीं एमी जैक्सन: शादी के 7 महीने बाद घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी, दिखाई लाडले की झलक
Tuesday, Mar 25, 2025-12:08 PM (IST)

मुंबई:बी-टाउन इंडस्ट्री से एक के बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। जहां सोमवार शाम आथिया शेट्टी और के एल राहुल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल के घर लक्ष्मी आई। वहीं अब बी-टाउन की एक और हसीना मां बन गई है।
ये हसीना और कोई नहीं बल्कि अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन हैं। जी हां, एमी जैक्सन दूसरी बार मां बन गई हैं। एमी जैक्सन के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी है। एमी ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक दिखाई है। उसका नाम भी रिवील कर दिया है।
Amy Jackson ने अपने पार्टनर एड वेस्टविक के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर कीं। इनमें उनकी गोद में उनका नन्हा बेटा भी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय।' उन्होंने अपने बेटे का नाम रिवील करते हुए लिखा- ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।
बिन ब्याही बनीं थी मां
एमी ने ने होटेलियर George Panayiotou को डेट किया। साल 2019 में जनवरी में जाम्बिया में इनकी इंगेजमेंट हुई। शादी से पहले ही सितंबर 2019 में एमी ने बेटे को जन्म दिया। साल 2021 में कपल का ब्रेकअप हो गया। साल 2022 में एमी ने इंग्लिश एक्टर एड वेस्टविक को डेट करना शुरू किया। 2024 में इन्होंने सगाई की और इसी साल अगस्त में शादी कर ली। अक्टूबर 2024 में एमी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और शादी के 7 महीने बाद वो मां बन गई हैं।
अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज ब्लिंग', रजनीकांत के साथ '2.0', प्रतीक बब्बर संग 'एक दीवाना था' जैसी फिल्मों में नजर आईं।