'ओय मखना' फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, एमी विर्क ने बंदी छोड दिवस और दिवाली की बधाई दी
Tuesday, Oct 25, 2022-01:52 PM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी फिल्म 'ओय मखना' दुनियाभर में 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एमी विर्क, गुगु गिल और तानिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में तानिया, एमी और गुगु गिल अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एमी विर्क तानिया और गुगु गिल पर उंगली उठाती नजर आ रही हैं।
इस पोस्टर के साथ एमी विर्क ने फैंस को बंदी छोड़ दिवस और दिवाली की बधाई दी है। एमी ने लिखा, 'ओय मखना' की हमारी पूरी टीम की ओर से आप सभी को दीपावली और बंदी छोड दिवस की शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली, हम आपको 4 नवंबर को देखने आ रहे हैं।"
बता दें कि फिल्म 'ओय मखना' की कहानी राकेश धवन ने लिखी है और इसका निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है। सिद्दीका शर्मा, सुखविंदर चहल, हरदीप गिल, तरसेम पॉल, दीदार गिल, सतवंत कौर, रोज जे. कौर, मंजू महल और परमिंदर गिल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।