मांग में सिंदूर,गले में मंगलसूत्र और गुलाबी जोड़ा...अंबानी फैमिली की छोटी बहू का दिखा ठाठ, वायरल हुई राधिका की पहली दिवाली की तस्वीर

Saturday, Nov 09, 2024-02:57 PM (IST)


   मुंबई: अंबानी फैमिली आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। भले ही अंबानी फैमिली के बेटे-बहू लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इस समय अंबानी फैमिली के छोटे बहू बेटे की तस्वीर वायरल हो रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे। दोनों की रॉयल वेडिंग के हर तरफ खूब चर्चे थे। अंबानी फैमिली के छोटे बेटे की शादी में सिर्फ देश के ही जाने-माने लोग नहीं बल्कि विदेश से भी कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं।

PunjabKesari

 

शादी के बाद राधिका ने इस साल अपने ससुराल में पहली दिवाली सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका का दिवाली लुक सामने आया है जो अब खूब चर्चा बटोर रहा है।  राधिका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अनंत अंबानी ने नीले रंग का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहनी है और उनकी जैकेट पर भगवान श्रीकृष्ण का ब्रोच है। वहीं राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने रानी पिंक कलर का आउटफिट पहना था जो बेहद शाही लुक दे रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

 

इस लंहगे के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज था जिस पर बेहद खूबसूरती से गोल्डन सीक्वेंस लगे थे और जरी का काम किया गया था।इन सबमें जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है राधिका के लुक की। राधिका ने चोकर और हैवी ईयरिंग्स के साथ मंगलसूत्र पहना था। इसके साथ ही सोने की चूड़ियां और डायमंड रिंग पहनी थी। मांग में सिंदूर भी भरा था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राधिका ने अपना लुक सिंपल से मेकअप के साथ पूरा किया था। उन्होंने न्यूड आईशैडो, कोटेड लैशेज, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश के साथ अपना मेकअप कंप्लीट किया था। उनका ये शाही लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।


बता दें, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जुलाई में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी का कार्यक्रम जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू हो गया था। 13 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधे,जिसके बाद दोनों के लिए अंबानी फैमिली की तरफ से न्यूलीवेड कपल के लिए आशीर्वाद समारोह और रिसेप्शन पार्टी रखी गई।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News