Aneri Vajani पर टूटा दुखों का पहाड़, विभु राघव के बाद अब एक और करीबी से छूटा साथ
Friday, Jun 13, 2025-01:12 PM (IST)

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्त विभु राघव खो चुकी एक्ट्रेस अनेरी वजानी का अब अपने एक और करीबी से साथ छूट गया है। अनेरी वजानी के घर पर मातम पसर गया।
दरअसल, अनेरी वजानी की दादी हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी दादी के निधन की खबर शेयर की।
अनेरी वजानी की दादी निर्मला विजान ने 12 जून को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनेरी वजानी ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए फोटो शेयर की है। अनेरी ने पोस्ट में बताया है कि आज 13 जून की सुबह 8:30 बजे उनकी दादी निर्मला वजानी का अंतिम संस्कार हुआ है।
बता दें कि इसी महीने ही अनेरी वजानी ने अपने दोस्त विभु राघव को खोया है जो 3 जून को कैंसर से जंग हार गए। अनेरी ने विभु के साथ सीरियल ‘निशा और उसके कजन्स’ में काम किया था और दोनों बहुत करीबी दोस्त थे। विभु के जाने की खबर से अनेरी टूट गई थीं।
अनेरी वजानी ने सीरियल निशा और उनके कजिन्स से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। अनेरी को आप लाल इश्क क्रेजी स्टूपिड इश्क, प्यार तूने क्या किया, ये है आशिकी, काली: एक पुनर्वतार, पवित्र भाग्य बे औरहद जैसे सीरियल में अहम रोल में देख चुके हैं। आखिरी बार वो सीरियल अनुपमा में नजर आई थीं। अन