लाडले के कानों में अनीता हसनंदानी ने गुनगुनाया गायत्री मंत्र,वायरल हुआ क्यूट वीडियो

Sunday, Mar 07, 2021-01:06 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अनीता ने तीन हफ्ते पहले ही एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम एक्ट्रेस ने आरव रखा है। अनीता और रोहित आए दिन अपने क्‍यूटीपाई के साथ कई तस्‍वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनीता बेटे संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

इस वीडियो में वह अपने बेटे के कान में गायत्री मंत्र गुनगुना रही हैं। वीडियो में अनिता ने आरव को गोद में लिया हुआ है। वह आरव के कानों के पास जाकर गायत्री मंत्री गाती हैं।

PunjabKesari

वहीं अपनी मां से इस मंत्र को सुनकर आरव कभी अंगडाइयां ले रहे हैं तो कभी क्यूट फेस बना रहे हैं। बेटे को संभालते हुए अनीता उसे पूरा गायत्री मंत्र सुनाती हैं।

PunjabKesari

ये वीडियो देखकर मालूम होता है कि अनीता का बेटा जल्द ही गायत्री मंत्र सीख जाएगा और जब बोलना शुरू करेगा तो उसके मुंह से सुनना बेहद क्यूट होगा। मां-बेटे का ये बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हर कोई आरव की क्यूटनेट पर फिदा हुआ जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

बता दें कि आरव का जन्‍म 9 फरवरी को हुआ था। बीते दिनों उन्होंने पति रोहित रेड्डी के साथ एक क्यूट वीडियो बनाकर फैंस को बेबी का चेहरा दिखाया था। वहीं बेटे के जन्म के बाद ही अनीता और रोहिन ने इंस्‍टाग्राम पर आरव का प्रोफाइल बना दिया है। इस पर कपल अपने क्‍यूटीपाई की तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aaravv Reddy (@aaravvreddy)

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News