विक्की जैन संग अंकिता ने घर में की देवी मां की पूजा, लाल चुन्नी ओढ़े पूरे तन-मन से पति के साथ भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस
Monday, Nov 10, 2025-04:30 PM (IST)
मुंबई. टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत रिश्ते और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। दोनों को अक्सर फैमिली के साथ पाठ-पूजा करते और त्योहार मनाते देखा जाता है। वहीं, हाल ही में इस कपल ने अपने घर पर देवी मां की पूजा का आयोजन किया, जिसकी झलकियां अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंकित लोखंडे ग्रीन सूट के साथ रेड चुन्नी ओढ़े दिख रही हैं।

वहीं, विक्की जैन ब्लू प्रिंट वाले व्हाइट कुर्ते में हैंडसम दिख रहे हैं। ]

घर पर आयोजित पूजा में कपल मां की भक्ति में डूबा दिख रहा है और आगे होकर हर तन-मन से विधि-विधान कर रहे हैं।

अपने इंस्टाग्राम में देवी मां की पूजा की तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा- “घर में देवी की पूजा और इतने सारे भगवानों की मौजूदगी ने हमें अपार शांति और आशीर्वाद दिया है। इस सफलता की राह पर आज मैं और विक्की एक टीम की तरह खड़े हैं—विक्की की प्रोड्यूसर के तौर पर जो जर्नी शुरू हुई है, वो भी इसी कृपा का हिस्सा है। सबसे बड़ी दौलत आजकल शांति और सुकून है, और ईश्वर ने हमें वो दिया है। हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं कि हमें अच्छी सेहत, प्यारा परिवार और ऐसा सुंदर काम करने का मौका मिला। बस यही प्रार्थना है कि सब खुश और स्वस्थ रहें।
जय माता दी।”

अंकिता-विक्की का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

अंकिता का करियर सफर
अंकिता लोखंडे ने छोटे पर्दे पर सुपरहिट शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस शो में अर्चना के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। टीवी की दुनिया में अपनी मजबूत जगह बनाने के बाद उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। 2019 में अंकिता ने कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। इसके बाद वह फिल्म ‘बागी 3’ में भी नज़र आईं।
