बॉलीवुड को छोड़ Anupam Kher ढूंढ रहे हैं नौकरी, सीवी शेयर करके कही ये बात

Wednesday, Sep 25, 2024-06:26 PM (IST)

मुंबई: लिंकडिन को आमतौर पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म माना जाता है, जहां लोग अपने लिए नौकरी ढूंढते हैं। हर क्षेत्र के प्रोफेशनल्स इस एप का इस्तेमाल करते हैं। अब तो बॉलीवुड सितारे भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए काम की तलाश करने लगे हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की, जिन्होंने हाल ही में अपने लिंकडिन अकाउंट पर अपना सीवी (CV) शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

PunjabKesari

दरअसल अनुपम खेर ने इस पोस्ट में अपने सीवी के साथ एक खास मैसेज भी दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने इसमें करीब 500 फिल्मों का जिक्र किया है। साथ ही, उन्होंने खुद को "स्ट्रगलिंग एक्टर" भी कहा है। 

PunjabKesari

बता  दें, पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, "मैं हर पांच साल में अपना सीवी शेयर करता हूं। शुक्र है कि मेरे प्रोफेशन में उम्र की कोई सीमा नहीं है। उम्मीद है कि आपको मेरा सीवी पसंद आएगा। जय हो!"

PunjabKesari

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग अनुपम खेर के सीवी को देखकर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें नौकरी के ऑफर तक दे डाले हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं जल्द ही आपको जॉब के लिए कॉल करूंगा।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "आप जैसे सितारे को नौकरी की क्या जरूरत है? आप तो हम सबके लिए प्रेरणा हैं।"

PunjabKesari

गौरतलब है कि उन्होंने हाल ही में फिल्म 'आर्टिकल 370' में काम करके काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उम्र के साथ अब उन्होंने बॉलीवुड में काम करना थोड़ा कम कर दिया है, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News