अनुपम खेर ने किए गुरुद्वारा ''गुरु का ताल'' के दर्शन, दोनों हाथ जोड़ गुरु ग्रंथ के सामने हुए नतमस्तक

Saturday, Oct 08, 2022-11:52 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपने ही अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने डे-टू-डे का अपडेट शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियोज और फोटोज को फैंस खूब लाइक करते हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर आगरा के गुरुद्वारा 'गुरु का ताल' पहुंचे, जहां से खूबसूरत झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


गुरुद्वारे के दर्शन की तस्वीरें शेयर कर अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- 'आगरा में गुरू का ताल गुरुद्वारे में प्रार्थना करके सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में शांत वातावरण में बैठकर प्रार्थना करना अत्यंत विनम्र था! कश्मीरी हिन्दू की पीढ़ियां, गुरु तेग बहादुर साहब जी महाराज के बलिदान की ऋणी रहेंगी ! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद #BabaPritamSinghJi! 🙏🙏🙏 #धन्य #प्रार्थना #आभार।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


इस पोस्ट की पहली तस्वीर में एक्टर सिर पर रुमाल बांधे और गले में ओरेंज साफा लिए दोनों हाथ जोड़ गुरु ग्रंथ के सामने नतमस्तक हो रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में गुरुद्वारे और वहां मिले लोगों की झलकियां हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

PunjabKesari


काम की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे, जो दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कंगना को दिवंगत राजनेता और अनुपम खेर को जे पी नारायण की मुख्य भूमिका में दिखाया गया है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News