‘जो गलत लगा वह कहा..‘धुरंधर’ की आलोचना पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मैं अपनी राय किसी पर नहीं थोपूंगा
Sunday, Feb 15, 2026-03:51 PM (IST)
मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह साल 2025 और 2026 में अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। वहीं, दर्शकों ने भी इसे जमकर प्यार दिया। जहां फैंस से लेकर सेलेब्स रणवीर सिंह की धुरंधर की तारीफ करते नजर आए। वहीं, कई आलोचक फिल्म की आलोचना भी करते दिखे। निर्देशक अनुराग कश्यप भी उन्हीं में शामिल रहे। उन्होंने धुरंधर की तारीफ के साथ-साथ इसके कुछ डायलॉग्स की आलोचना की। वहीं, अब हाल ही उन्होंने एक्टर्स के फैन क्लब्स से फिल्म क्रिटिक्स को मिलने वाले नेगेटिव रिव्यू के खिलाफ बात की है।

हाल ही में अनुराग कश्यप ने फिल्म क्रिटिक सुचारिता त्यागी के साथ बातचीत में कहा, "यह बैकलैश वाली बात फिर से सोशल मीडिया की बनाई हुई है। द न्यू यॉर्क में एक बढ़िया आर्टिकल था कि कैसे साउथ में हीरो बनाने के लिए फैन क्लब बनाए गए। इसमें से बहुत कुछ ऑर्गेनिक नहीं है। मुझे सच में लगता है कि यह ऑर्गेनिक नहीं है। मैं हाल ही की एक फिल्म धुरंधर के बारे में बात करूंगा। जिस तरह से सब पर अटैक किया गया, वह अनावश्यक था।"

अनुराग कश्यप ने आगे कहा, "किसी ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया और कहा कि आपने क्रिटिक्स गिल्ड पोस्ट शेयर किया है। इंडस्ट्री से किसी ने शेयर नहीं किया। पर आपको धुरंधर में अच्छा भी लगा बहुत कुछ। मैंने वही कहा जो मुझे गलत लगा और मैंने यह भी कहा। जो चीज गलत है वो गलत है। मुझे कैसी लगी इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी राय किसी और पर थोपूंगा। तुम क्या देख रहे हो फिल्म में, वो तुम देख रहे हो। जो मैं देख रहा हूं, वो मैं देख रहा हूं।"
