लंदन में बच्चों संग सुकून के पल बिताते नजर आए अनुष्का-विराट, वामिका और अकाय को देख खुश हुए फैंस

Friday, Mar 06, 2026-04:29 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड और खेल जगत के चर्चित कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली  खुद को और फैमिली को जितना ही लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, उनके फैंस उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ को जानने में इच्छुक रहते हैं। यह कपल अक्सर मीडिया के कैमरों से खुद को और बच्चों को बचाता नजर आता है। हालांकि, न चाहते हुए भी वे पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। वहीं, हाल ही में फिर अनुष्का और विराट की बच्चों संग कुछ झलकियां मीडिया के कैमरे में कैद हुईं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 
वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट कोहली अपने परिवार के साथ बेहद साधारण और सुकून भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह अपने बेटे अकाय का हाथ थामे लंदन की एक शांत सड़क पर टहलते दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में सामने आए वीडियो में केवल विराट और अकाय ही दिख रहे थे, लेकिन बाद में सामने आई नई झलक में अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। इस दौरान अनुष्का अपनी बेटी वामिका को संभालती दिखाई दीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by cheeku🐐 (@vir8kholii)

लुक की बात करें तो अनुष्का ने ग्रीन रंग का ट्रेंच कोट पहना, जिसे उन्होंने ब्लैक ट्राउजर और लोफर्स के साथ स्टाइल किया। वहीं विराट कोहली ग्रे पैंट और ग्रीन शर्ट में नजर आए। उनके हाथ में एक ब्लैक जैकेट भी दिखाई दी। दोनों का यह कैजुअल और सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सादगी भरा अंदाज देख खुश हुए फैंस

वीडियो में विराट और अनुष्का को बिना किसी सिक्योरिटी या ग्लैमर के आम लोगों की तरह सैर करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे आसपास मौजूद लोगों से सामान्य तरीके से बातचीत करते भी नजर आए। फैंस को उनका यह सादा और पारिवारिक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Cricx (@crixeditz.33)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “कितनी प्यारी फैमिली है, बच्चों को देखकर लगता है समय कितनी जल्दी बीत जाता है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “विराट और अनुष्का अपने बच्चों को बिल्कुल सामान्य माहौल में बड़ा करना चाहते हैं।”

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल वह अपने परिवार और आध्यात्मिक जीवन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अक्सर उन्हें वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हुए भी देखा जाता है। वहीं विराट कोहली क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म और उपलब्धियों के लिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News