टेस्ट क्रिकेट में वो ही सफल हुए जिनके पास कोई कहानी...'' विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद Anushka Sharma का पोस्ट वायरल

Wednesday, May 14, 2025-01:24 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। अनुष्का को अक्सर क्रिकेट मैदान में विराट का दिल खोलकर सपोर्ट करते देखा गया। हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट किया था।  

PunjabKesari

विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की अनाउंटमेंट से फैंस खुश नहीं है। वहीं अनुष्का ने भी विराट के नाम खास पोस्ट शेयर किया था। अब एक बार फिर उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। 

PunjabKesari

अब उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा- 'इसीलिए टेस्ट क्रिकेट में वो ही सफल हुए जिनके पास कहने को कोई कहानी थी। लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख के भी खत्म न हो।' अनुष्का ने इस पोस्ट के साथ व्हाइट कलर का हार्ट इमोजी बनाया है।

PunjabKesari
 

 

मंगलवार को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के यहां पहुंचे थे। अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद महाराज से प्रार्थना की। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा था कि कैसे हो तो इस पर विराट ने कहा था- ठीक ही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म जीरो में देखा गया था। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। अनुष्का के हाथ में फिल्म चकदा एक्सप्रेस भी है. हालांकि, ये फिल्म रिलीज होगी या नहीं इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में जा सकती है।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News