Anushka Sharma ने 6 महीने बाद शेयर की बेटे की पहली झलक, आइसक्रीम से सना दिखा नन्हे अकाय का हाथ

Friday, Aug 09, 2024-10:28 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने दो बच्चों (बेटी वामिका और बेटा अकाय) संग मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपने दोनों बच्चों संग एक्ट्रेस अक्सर क्वालिटी टाइम स्पैंड करती नजर आती हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन अक्सर उनकी कोई न कोई झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में 6 महीने बाद अनुष्का ने पहली बार अपने लाडले अकाय की झलक फैंस संग शेयर की है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह बेटे संग आइसक्रीम का जश्न मनाती नजर आईं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अकाय का नन्हा सा हाथ आइसक्रीम से सना हुआ है। उसके पास कई तरह की रंग-बिरंगी आइसक्रीमें रखी हुई हैं। साथ ही एक कटोरे में कुछ खीरे और गाजर भी रखे हुए हैं। फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 PunjabKesari
इससे पहले फादर्स डे पर अनुष्का ने अपने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें एक पेपर पर उनके बच्चों के दो पैरों के निशान थे। इसी साथ कैप्शन में लिखा था- 'एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है! हैरान करने वाला। हम आपसे प्यार करते हैं विराट कोहली।'

PunjabKesari


अनुष्का की अपकमिंग फिल्में
काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। यह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News