रतन टाटा और शांतनु नायडू...अनुष्का ने शेयर की ऐसी तस्वीर, दिखाया कुछ ऐसा जो कचोट गया हर किसी का मन

Saturday, Oct 12, 2024-09:18 AM (IST)

मुंबई: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। 9 अक्टूबर की रात रजन टाटा ने अंतिम सांस ली। सबसे सफल पर्सनैलिटीजी में से एक होने के अलावा, वह एक ऐसे रत्न थे, जो बेदाग जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। तन टाटा के निधन से दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई।  

PunjabKesari

 

उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर दिवंगत टाटा को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्ट की बाढ़ आ गई। कुछ घंटे पहले अनुष्का शर्मा ने भी दिवंगत रतन टाटा को सम्मान देने के लिए एक बड़ा ही प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।

PunjabKesari

उन्होंने एक स्केच शेयर किया जिसमें एक यंग लड़का एक बुजुर्ग आदमी को छाते से बारिश से बचा रहा है। स्केच के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक दिल का इमोटिकॉन पोस्ट किया। यूजर्स का मानना है कि अनुष्का ने इस पोस्ट को रतन टाटा और उनके करीबी शांतनु नायडू दोनों के लिए शेयर किया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

यूजर्स में से एक ने स्केच के बारे में लिखा-'छाता वाला आदमी शांतनु नायडू हैं और बूढ़ा व्यक्ति रतन टाटा हैं, मूल रूप से शांतनु ने अपना सब कुछ टाटा को समर्पित कर दिया और सर रतन टाटा की मृत्यु के बाद सीईओ बनने की अच्छी स्थिति में हैं लेकिन किसी कारण से उन्हें सीईओ के रूप में नियुक्त नहीं किया क्योंकि नोएल टाटा को ये जगह दे दी गई, जो रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।'

कमेंट में आगे लिखा है-'नोएल टाटा को सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है, इसीलिए अनुष्का ने यह पोस्ट किया और मैनेजमेंटच की काली सच्चाई दिखाई। शांतनु को सीईओ बनना चाहिए उन्होंने सब कुछ बलिदान कर दिया लेकिन राजनीति ने उन्हें बर्बाद कर दिया।'

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और लिखा- 'श्री रतन टाटा की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने हर काम के जरिए अखंडता, अनुग्रह और गरिमा के मूल्यों को बरकरार रखा और वास्तव में भारत के प्रतीक और ताज थे। आरआईपी सर, आपने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है।'


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News