दादी के निधन से टूटी सिंगर Ariana Grande, इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द
Wednesday, Jun 18, 2025-01:53 PM (IST)

लंदन: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर एरियाना ग्रांडे के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर की दादी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ शेयर की।
पोस्ट में उन्होंने शेयर किया कि उनकी दादी मार्जोरी 'नॉना' ग्रांडे ने 99 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उन्होंने दादी की यंग तस्वीर शेयर कर लिखा-'हमें अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी परिवार की मुखिया मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे का शांतिपूर्ण निधन हो गया है। उन्होंने अपने घर में अपनों के बीच अंतिम सांस ली। अपने अंतिम समय तक वे अपने प्रियजनों से घिरी रहीं।'
पोस्ट में आगे लिखा-'हम उनके प्रेम और सहयोग के लिए सदा आभारी रहेंगे। साथ ही इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए भी हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं। हालांकि ये हमारे लिए शोक का समय है, लेकिन हम मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे के सुंदर और असाधारण जीवन का सम्मान और उत्सव भी मना रहे हैं।'
बता दें सिंगर की दादी ने 98 साल की उम्र में ऑर्डिनरी थिंग्स में एक्टिंग करते हुए इतिहास रच दिया था। वहीं इसके बाद वो खूब चर्चाओं में भी रही थीं। वो पहली बुजुर्ग स्टार बन गई थीं जिन्होंने बिलबोर्ड हॉट 100 में अपनी जगह बनाई थी।