प्लैबेक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले के बाद अरिजीत सिंह का पहला ट्रैक रिलीज, आते ही इंटरनेट पर छाया ‘रैना’ सॉन्ग
Sunday, Mar 01, 2026-01:46 PM (IST)
मुंबई. मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, इस ऐलान के कुछ हफ्तों बाद सिंगर ने फिर से सबको सरप्राइज कर दिया है। अरिजीत ने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करते हुए अपना नया गाना ‘रैना’ रिलीज कर दिया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है।

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले के बाद यह अरिजीत का यह पहला इंडिपेंडेंट ट्रैक है। इस गाने को उन्होंने संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी के साथ मिलकर तैयार किया है और इसके रिलीज होने की जानकारी सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। अरिजीत का ये पोस्ट देख उनके फैंस शॉक्ड रह गए और कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।
4 सिंगर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में उनकी और शेखर की फोटो नजर आ रही है और बैकग्राउंड में उनका हालिया रिलीज सॉन्ग सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर रैना सॉन्ग पूरा रिलीज किया गया है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
एक महीने पहले किया था रिटायरमेंट का फैसला
बता दें कि अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की थी। तब उन्होंने लिखा था, ‘इतने सालों तक बतौर श्रोता मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं यह बताना चाहता हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लूंगा। इस सफर को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा है।’ उनके इस फैसले से जहा कई फैंस निराश हो गए थे, वहीं कई सेलेब्स अरिजीत के इस फैसले की तारीफ करते नजर आए थे।
