प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया सरप्राइज, अनुष्का शंकर के साथ दी लाइव परफॉर्मेंस
Monday, Feb 09, 2026-01:27 PM (IST)
मुंबई. सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पिछले प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था और सबको हैरान कर दिया था। उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी हताश नजर आए थे। वहीं, अपने रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ दिनों बाद अरिजीत ने फिर से फैंस को सरप्राइज कर दिया। सिंगिंग छोड़ने की खबरों के बीच हाल ही में सिंगर को लाइव शो इवेंट में देखा गया।

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह कोलकाता में अपना पहला लाइव शो परफॉर्म करते नजर आए। बीती रात सिंगर ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कॉन्सर्ट में सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ लाइव शो स्टेज परफॉर्म किया। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अरिजीत सिंह मंच पर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। ऑडियंस ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। अरिजीत ने भी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद।’

लाइव शो में अरिजीत सिंह ने अनुष्का और तालकवादक विक्रम घोष के साथ मिलकर बंगाली में एक शानदार प्रस्तुति दी।
एक और वायरल वीडियो में अरिजीत को गिटार बजाते हुए गाना गाते देखा जा सकता है। वहीं, अनुष्का शंकर सितार बजाते हुए नजर आ रही हैं।Probably the first time that one heard #ArijitSingh after his retirement from bollywood playback !
— Suparna (@shupornaa) February 8, 2026
When two legends from Bengal enthralled us in Kolkata
The audience was stunned when #anoushkashankar announced her surprise guest the one and only ARIJIT SINGH !! pic.twitter.com/fyFX7CCRRn
इतना ही नहीं, अरिजीत सिंह ने अनुष्का के घर जाकर उनसे मिलने के बारे में भी बताया, जहां दोनों संगीतकारों ने कथित तौर पर एक गाने की कंपोजिशन पर साथ काम किया है।
इस लाइव परफॉर्मेंस से अरिजीत सिंह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें अरिजीत को गिटार बजाते हुए गाना गाते देखा जा सकता है। वहीं, अनुष्का शंकर सितार बजाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को स्टेज पर काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अरिजीत को स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते देखना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नही था। वहां मौजूद लोग सिंगर को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए।
