अर्जुन बिजलानी ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, बीवी और बेटे संग किया गृह प्रवेश
Friday, Mar 20, 2026-04:33 PM (IST)
मुंबई. अर्जुन बिजलानी टेलीविजन इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में अपनी एक्टिंग के दम पर घर-घर में दमदार पहचान बनाई है। वहीं, अब हाल ही में इस एक्टर ने अपनी जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल किया है। अर्जुन ने हाल ही में मुंबई में करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है और गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर उन्होंने परिवार के साथ अपने नए घर में प्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने महाराष्ट्र के कर्जत इलाके में करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

फोटोज में एक्टर अपनी पत्नी के साथ गृह प्रवेश पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने व्हाइट कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं, तो उनकी पत्नी ने रेड सूट में दिख रही हैं। इस पूजा में कपल का बेटा भी शामिल है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कैप्शन में लिखा- 'गणपति बप्पा, आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!! आपको गुड़ी पड़वा और चेटी चंड की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और हां, मां ने मुझसे वह टोपी पहनने को कहा था, इसलिए पहनी है, जो मेरा पहला अनुभव था। वह बहुत खुश हैं।'
गृहप्रवेश की इन तस्वीरों में एक्टर के आलीशान घर की खूबसूरत झलक भी देखने को मिल रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इन तस्वीरों को लाइक करते हुए उन्हें नए घर की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर अर्जुन बिजलानी
काम की बात करें तो अर्जुन बिजलानी 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'मिले जब हम तुम', 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'नागिन' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह लाफ्टर शेफ्स 3: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रहे हैं।
