आपके बिना अभी भी खोए हुए हैं..मां की डेथ एनिवर्सरी पर अर्जुन का भावुक पोस्ट, बहन बोलीं-आपके होने का एहसास..
Thursday, Mar 26, 2026-03:40 PM (IST)
मुंबई. अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भले ही इंडस्ट्री में बड़े मुकाम पर हैं, लेकिन एक चीज़ उन्हें हमेशा तोड़ दोती है और वो है मां की कमी। भले ही अर्जुन-अंशुला की मां को इस दुनिया से गुजरे 14 साल हो गए हैं, लेकिन अक्सर वह अपनी मां को याद कर भावुक हो जाते हैं। बीते दिन मां मोना सूरी की डेथ एनिवर्सरी पर एक बार फिर दोनों भाई-बहन मायूस नजर आए। खास दिन पर अर्जुन और अंशुला ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर मां को याद किया।
अर्जुन कपूर मां की डेथ एनिवर्सरी पर बचपन की एक फोटो शेयर की और टूटे दिल की तस्वीर लगाई। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 14 साल हो गए और हम आपके बिना अभी भी खोए हुए हैं।

वहीं, अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने लिखा- 'मां, मुझे आपके बारे में सब कुछ याद नहीं रहा, लेकिन मुझे ये अच्छे से याद है कि आपका अपना होने का एहसास कैसा था। हर छोटी-छोटी बातों के लिए आपके पास आना। सिरदर्द, खराब दिन, शिकायत, जिनका कोई सेंस भी नहीं बनता था। फिर भी आपकी नजरों में उन बातों की उतनी ही अहमियत होती है।
आगे उन्होंने कहा, 'मेरा एक ऐसा रूप था जो सिर्फ आपके सामने था। मुझे लगता है कि मुझे सबसे ज़्यादा उसी की कमी खलती है। सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि आपकी उस नजर की जिससे आप मुझे देखती थी।'
अंशुला ने और लिखा, 'शोक सिर्फ उस इंसान को नहीं, बल्कि उसकी यादों को भी धुंधला कर देता है। इसका मुझे अपनी मां को लेकर डर रहता है। जब मेरी मां चली गई थीं, तब यादें ताजा थीं, और उन यादों के जरिए मुझे वो याद थीं। किसी ने मुझसे इस हफ्ते पूछा कि मेरी बचपन की फेवरेट याद क्या है और मेरा माइंड ब्लैंक था। इसीलिए नहीं कि मेरे पास कोई मेमोरी नहीं है बल्कि इसीलिए क्योंकि मैं ढूंढ़ नहीं पा रही हूं। ऐसा लग रहा था कि यादें दरवाजे के पीछे बंद हैं और फिर मुझे चिंता हुई कि क्या होगा कि मैं उनकी आवाज भूल गई तो। मैं इसे लेकर तैयार नहीं हूं।'
बता दें, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के पिता बोनी कपूर है, जो फेमस प्रोड्यूसर हैं। बोनी कपूर की शादी मोना शौरी से 1983 में हुई थी, जिससे उन्होंने अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की स्वागत किया। आज अर्जुन बॉलीवुड के एक फेमस एक्टर है, जबकि उनकी बहन अंशूला ने पर्दे के पीछे अपनी एक मज़बूत पहचान बनाई है।
