अर्जुन कपूर ने खरीदी ईवी BGauss RUV 350, नई गाड़ी के साथ दिए शानदार पोज

Wednesday, Sep 25, 2024-11:38 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'इश्कजादे' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाले अर्जुन कपूर लग्जरी गाड़ियों का काफी शौंक रखते हैं। उनके पास कई लाखों और करोड़ों की कीमत वाली शानदार गाड़ियां हैं। इसी बीच उन्होंने एक नई बाइक की डिलीवरी ली है, जिसके साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर ने अपने घर पहली ईवी बाइक की डिलीवरी ली है और यह बाइक BGauss RUV 350. सामने आई तस्वीरों में नई बाइक की डिलीवरी लेते वक्त एक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं और उसके साथ शानदार पोज भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं, वह इसे चलाकर अपने घर ले जाते भी नजर आते हैं। एक्टर की नई ईवी बाइक को फूलों की माला से सजाया गया है। यह ग्रे कलर की बेहद शानदार बाइक है।

PunjabKesari


वहीं, अर्जुन कपूर के काम की बात करें तो आखिरी बार 2023 में द लेडीज किलर में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News