लंबे बाल और दाढ़ी के बाद अर्जुन कपूर का नया hairdo, न्यू लुक में डैशिंग दिखे एक्टर
Wednesday, Feb 26, 2025-04:21 PM (IST)

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने अपने बाल और दाढ़ी लंबे किए थे। वहीं, अब अर्जुन ने सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ फैंस के लिए अपना नया लुक शेयर किया है। अर्जुन कपूर का नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रूमिंग सेशन की एक झलक शेयर की और हकीम को काम में उस्ताद बताया। तस्वीर में वह सैलून की कुर्सी पर बैठे नया हेयरस्टाइल बनवाते नजर आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर ब्लैक स्वेटशर्ट पहने, चांदी की चेन और मैचिंग घड़ी पहने कूल लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाए हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर ने अपनी मेकओवर यात्रा की पूरी रील दिखाई थी। वीडियो में सैलून में उनके नाटकीय ब्लैक एंड व्हाइट असेंबल के साथ उनके बालों के परिवर्तन की पर्दे के पीछे की झलकियां दिखाई गईं। वीडियो में अर्जुन कपूर मजाक करते हुए दिखे। वीडियो में उन्होंने कहा, "चार साल की मेहनत, चार साल का इमोशन, चार चर्चा में चला गया।
काम की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को रिलीज हुई है। इसमें वह रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई हैं।