Bollywood Top News: रेप केस में आशीष कपूर को मिली जमानत, दिशा पाटनी के पिता ने घर पर हुई फायरिंग पर तोड़ी चुप्पी
Saturday, Sep 13, 2025-02:49 PM (IST)
मुंबई: मनोरंजन जगत में सिंतबर महीने का 13वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता ने घर पर हुई फायरिंग पर चुप्पी तोड़ी। वहीं दूसरी तरफ रेप केस में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर को जमानत मिल गई। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आशीष कपूर को रेप केस में बड़ी राहत मिली है। एक्टर को गिरफ्तारी के 10 दिन बाद कोर्ट ने जमानत दे दी है। जी हां, एक्टर को जमानत कुछ शर्तों पर दी गई है। आशीष के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्टर पर लगाए आरोप झूठे हैं। महिला ने रेप का आरोप सिर्फ पैसे वसूलने के लिए लगाया है। वकील दीपक शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला पार्टी में शराब के नशे में थी और सभी से गले मिल रही थी।
एक्टर एजाजा खान अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। एजाज खान ने गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद भड़काऊ वीडियो डाला था।एजाज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर यह आरोप लगाया था कि सलमान लाला को मुस्लिम होने की वजह से मौत के घाट उतारा गया। इस वीडियो के सामने आते ही एजाज खान के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है।क्राइम ब्रांच द्वारा एफआईआर दर्ज होने के बाद अब उन्होंने गलत जानकारी का हवाला देते हुए माफी मांगी है।
बाॅलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इस समय मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं।अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अथिया और केएल राहुल ने अपनी पहली संतान का नाम इवारा रखा। बेटी के जन्म के बाद अथिया ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। इस का खुलासा अथिया के पापा और एक्टर सुनील शेट्टी ने की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि अथिया शेट्टी ने मीडिया से अनुरोध किया है कि उनकी बेटी की तस्वीरें न खींची जाएं।
शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। खबर थी कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के सिविल लाइंस इलाके मेंदिशा पाटनी के घर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की। लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गिरोह, गोल्डी बरार ग्रुप ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। हमला दिशा की बहन खुशबू पाटनी के हालिया विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है जो भारतीय सेना की सेवानिवृत्त मेजर हैं और फिलहाल एक वेलनेस कोच के तौर पर काम कर रही हैं। अब दिशा के पिता ने इस पर खुलकर बात की। जगदीश सिंह पाटनी ने घटना के बारे में बताया-'फायरिंग से हम सब दहशत में थे। मेरी नींद भी खुल गई थी। बाहर आने की कोशिश भी की थी जैसे तैसे आड़ लेकर हम बचे। 8-10 राउंड फायरिंग की गई थी। उन्होंने कहा- 'ये योगी जी का ये प्रदेश है। इस तरह की गुंडागर्दी पर पूरी लगाम लगाई जाए।'
Farah Khan ने निकाली Kunickaa की हेकड़ी तो मुंह बनाने लगी एक्ट्रेस
रियालिटी शो 'बिग बॉस 19' हर नए एपिसोड के साथ और भी मजेदार होता जा रहा है। घरवाले ड्रामा बनाने और दर्शकों को बांधे रखने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। हर दिन नए ट्विस्ट, नए झगड़े और कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते रिश्ते देखने को मिल
रहे। 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार टीवी पर दस्तक देगा जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान मनोरंजन का तड़का लगाने वाली हैं।
हाथ में पट्टी, चेहरे पर सूजन...हाॅस्पिटल में भर्ती विक्की जैन,टेंशन में दिखी बीवी अंकिता लोखंडे
टीवी के प्यारे कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। खबर है कि विक्की जैन हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। जी हैं, सोशल मीडिया पर विक्की की कुछ तस्वीरें सामने आई है् जिसमें वह हाॅस्पिटल बेड पर नजर आ रहे हैं।उनके हाथ पर पट्टी बंधी और चेहरे पर सूजन साफ देखी जा सकती है। वहीं उनके बगल में अंकिता को भी खड़े देखा जा सकता है जिनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही हैं।
Bigg Boss 19: नेहल ने अमाल मलिक पर लगाया घटिया आरोप, भाई के सपोर्ट में उतरे अरमान ने कही ये बात
टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। हाल ही में शो में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस दौरान नेहल ने सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक पर कई आरोप लगाए जिससे वो परेशान हो गए। शो में भाई को यूं परेशान देख अरमान मलिक भी काफी इमोशनल हो गए। अरमान मलिक ने कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है। उन्होंने भले ही सीधे तौर पर नेहल का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी है।
चलती ट्रेन से कूदने के बाद करिश्मा शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा-दोनों पैर भी कट सकते थे..
प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा मुंबई में चलती ट्रेन से कूदने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।इंस्टाग्राम पर उन्होंने स्टोरी शेयर कर जानकारी दी थी। अब उन्होंने उस घटना को याद किया और बताया कि क्या कुछ हो सकता था।
लेडी लव संग लियाम हेम्सवर्थ ने की सगाई,गैब्रिएला ब्रूक्स ने फ्लाॅन्ट की खूबसूरत रिंग
एक्टर लियम हेम्सवर्थ ने अपनी लेडीलव गैब्रिएला ब्रूक्स के साथ सगाई कर ली है। लियम हेम्सवर्थ 2019 से एक-दूसरे के साथ हैं। माइली से उनका तलाक 2020 में फाइनल होने से पहले ही उनका रिश्ता शुरू हो चुका था। अब पांच साल की डेटिंग के बाद कपल ने अपनी सगाई अनाउंस कर दी।
