इवेंट में सैफ अली खान और करीना कपूर का ब्लैक मैजिक, हाथों में हाथ थामे दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Monday, Feb 09, 2026-12:43 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान की जोड़ी बी-टाउन की जोड़ियों में काफी फेमस है। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। हाल ही में इस कपल को एक खास इवेंट में देखा गया, जहां उनकी मौजूदगी ने पूरे माहौल को ग्लैमरस बना दिया। दोनों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से न सिर्फ कैमरों का ध्यान खींचा बल्कि फैंस का दिल भी जीत लिया।

  PunjabKesari


इस इवेंट में सैफ और करीना ब्लैक ट्विनिंग करते दिखाई दिए। कपल का यह कोऑर्डिनेटेड लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी लगा।

PunjabKesari

 

करीना कपूर ने इस मौके पर ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी, जो उनकी फिटनेस और स्टाइल को खूबसूरती से हाइलाइट करती दिखीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया, जिससे उनका पूरा अंदाज और भी रिफाइंड नजर आया।

PunjabKesari

 
वहीं सैफ अली खान ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में अपनी रॉयल पर्सनैलिटी का जलवा बिखेरा। उनका सिंपल लेकिन स्मार्ट लुक करीना के साथ परफेक्टली मैच करता दिखा।

 PunjabKesari


इवेंट के दौरान कपल ने पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए। एक-दूसरे के साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए सैफ और करीना बेहद खूबसूरत और कंफर्टेबल नजर आए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 इन तस्वीरों को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कपल की केमिस्ट्री, स्टाइल और ग्रेस की जमकर तारीफ करते हुए तरह-तरह के कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं।

 PunjabKesari


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News