खास थीम का केक और खूबसूरत डेकोरेशन..अथिया ने इस अंदाज में मनाया बेटी इवारा का फर्स्ट बर्थडे, शेयर की तस्वीरें
Thursday, Mar 26, 2026-10:49 AM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी इवारा हाल ही में एक साल की हो गई है। बेटी के 1 साल के होने का जश्न कपल ने खूब उत्साह से मनाया। अपनी लाडली के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। अथिया की बेटी की इन तस्वीरों पर फैंस से लेकर सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया।

अथिया शेट्टी ने अपने पति क्रिकेटर केएल राहुल संग इंस्टाग्राम पर लाडली इवारा के फर्स्ट बर्थडे की तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा-''पहले जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, मेरी जान 🤍 हमें चुनने के लिए धन्यवाद; हम तुमसे शब्दों से परे और दुनिया से भी बढ़कर प्यार करते हैं।''
शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहली तस्वीर में अथिया अपनी बेटी को गोद में ऊपर उठाए खूब हंसती दिखाई दे रही हैं। अगली तस्वीर में इवारा के बर्थडे केक की खूबसूरत झलक है, जबकि आखिरा फोटो में राहुल अपनी लाडो के हाथ को ऊंगली से पकड़े दिख रहे हैं।
कपल की इन तस्वीरों को 1.3 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट्स कर खूब प्यार लुटाया जा रहा है।

बता दें कि अथिया ने 23 जनवरी, 2023 को केएल राहुल के साथ अपने पिता के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी रचाई थी। कपल की शादी खास दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के बीच हुई थी। इसके दो साल बाद एक्ट्रेस ने 24 मार्च, 2025 को एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है। बेटी के जन्म के बाद इन दिनों अथिया अपनी लाडली की परवरिश में व्यस्त हैं।
