कैंसर से जंग हारे काॅमेडियन अतुल परचुरे: अमिताभ संग कर चुके हैं काम ,पत्नी हैं कथक डांसर

Monday, Oct 14, 2024-10:23 PM (IST)

मुंबई: फेमस एक्टर अतुल परचुरे अब हमारे बीच नहीं रहे।अतुल परचुरे का 14 अक्टूबर सोमवार को निधन हो गया। एक्टर 57 की उम्र में  कैंसर से जंग हार गए। पिछले साल ही एक्टर को पता चला था कि उन्हें कैंसर है और वो तब से ही अपना इलाज करवा रहे हैं लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जो किसी के साथ न हो।

PunjabKesari

 

उनके लीवर में ट्यूमर था और उन्हें इसका पता चलते ही उन्होंने इलाज करवाना शुरू कर दिया लेकिन शुरुआती प्रक्रिया में ही उनका गलत इलाज हो गया और उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई।

 

PunjabKesari

अतुल परचुरे का परिवार

अतुल परचुरे की शादी सोनिया परचुरे से हुई है। वो एक फेमस क्लासिकल डांसर हैं। सोनिया परचुरे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की पैनलिस्ट में से एक हैं। वह ICCR में एक प्रदर्शनकारी कलाकार भी हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र में अपनी नृत्य यात्रा शुरू की। उन्होंने श्रीमती पूनम मुर्देश्वर के साथ 15 साल तक काम किया और कथक नृत्य में महारत हासिल की। ​​उन्होंने गुरुवर्या डॉ. मंजरी देव और पद्मश्री गोपी कृष्ण के मार्गदर्शन में कथक में महारत हासिल की है।

PunjabKesari

अतुल परचुरे की बेटी

साकील परचुरे अतुल परचुरे की बेटी हैं। वह एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं। वह खुद को "विंटेज इन वोग" कहती हैं। वह पेपरमिंट बॉम्बे और द आर्ट्स स्पेस मुंबई की मालकिन हैं। साकील अपने परिवार के बहुत करीब लगती हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।

PunjabKesari

 

अतुल परचुरे ऐसे एक्टर थे जिन्होंने फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम किया। वह खासतौर से मराठी और हिंदी फिल्मों में कॉमेडी करने के लिए जाने जाते हैं।  अतुल ने वासु ची सासु, प्रियतमा और तरूण तुर्क म्हातरे अर्का जैसे रोल्स किए। उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ भी काम किया और खूब नाम कमाया।

PunjabKesari

उनकी कुछ फिल्मों में सलाम-ए-इश्क, पार्टनर, ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स, खट्टा मीठा, बुड्ढा होगा तेरा बाप और ब्रेव हार्ट हैं। अतुल ने मराठी में अनगिनत फिल्मों में काम किया है और वो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का भी हिस्सा थे।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News