'महीने के 2500 रुपए ही बचते हैं', धुरंधर 2 में अपना सीन देखने के लिए तरस रहा है ऑटो ड्राइवर

Thursday, Mar 26, 2026-04:44 PM (IST)

बाॅलीवुड डेस्क : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए इतनी उत्साहित हैं कि वे टिकट पर 500 से 2000 रुपये तक खर्च करने से भी कतरा नहीं रहे हैं। हालांकि, फिल्म अब एक इमोशनल कारण से भी चर्चा में है। फिल्म में काम करने वाले एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऑटो ड्राइवर ने अभी तक नहीं देखी फिल्म

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बदरुल इस्लाम नामक ऑटो ड्राइवर ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में काम किया था, लेकिन उन्होंने अभी तक यह फिल्म थिएटर में नहीं देखी है। बदरुल ने बताया कि एक टिकट की कीमत लगभग 500 रुपये है और पांच लोगों के परिवार के लिए यह खर्च 2,500 रुपये होता है। उनके मुताबिक, यह उनके परिवार की पूरे महीने की बचत के बराबर है। इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को अभी फिल्म दिखाने का फैसला टाल दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mintu dhotian (@amar.gill.12139862)

परिवार के कारण मूवी नहीं देख पाए

बदरुल ने बताया कि उनके बच्चे उनके सीन को देखने के लिए उत्साहित थे और जिद भी की थी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि फिलहाल इतनी बड़ी रकम खर्च करना संभव नहीं है। बदरुल ने कहा, "हम थोड़े दिन बाद ही यह फिल्म देखेंगे।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स उनकी सादगी और पारिवारिक प्राथमिकता की तारीफ कर रहे हैं।

क्लाइमेक्स सीन में नजर आए बदरुल

फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में बदरुल को रणवीर सिंह के साथ देखा गया। यह सीन तब आता है जब जसकीरत सिंह रंगी अपने इलाके में लौटता है और दूर से अपनी फैमिली को देखकर इमोशनल हो जाता है। हालांकि वह सीधे घर के अंदर नहीं जाता। इस छोटे से रोल ने भी दर्शकों के दिल को छू लिया।

‘धुरंधर 2’ की शानदार कमाई

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। भारत में इस फिल्म ने नेट 575.72 करोड़ रुपये कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 937.49 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग और फिल्म की कहानी ने इसे दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News