'अवतार 3' की पहली झलक: विलेन बन पर्दे पर आग लगाएंगे Varang, थिएटर्स में रिलीज होगा ₹21,56,28,58,750 में बनी फिल्म का ट्रेलर
Tuesday, Jul 22, 2025-11:43 AM (IST)

मुंबई: फिल्म प्रोड्यूसर जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ भारत में भी काफी लोकप्रिय है। इस फ्रेंचाइजी के अब तक दो पार्ट आए हैं। दर्शक इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब आप सब 'अवतार: फायर एंड ऐश' में पैंडोरा की आगे की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए। 'अवतार 3' से फिल्म के विलेन 'वारांग' की पहली झलक दिखा दी गई है। मेकर्स ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा।
पहले पोस्टर में विलेन वारांग का चेहरा है। ये किरदार ऊना चैपलिन निभा रहे हैं। वारांग को मंगक्वान कबीले या ऐश पीपल की नेता कहा जा रहा है। नावी वॉलकैनो (ज्वालामुखी) के पास फायरी एरिया में रहते हैं जो पैंडोरा के वातावरण में एक नया आयाम जोड़ती है। वारांग का किरदार कहानी में एक अनोखी मुश्किलें लाने के लिए तैयार है।
Meet Varang in Avatar: Fire and Ash.
— Avatar (@officialavatar) July 21, 2025
Be among the first to watch the trailer, exclusively in theaters this weekend with The Fantastic Four: First Steps. pic.twitter.com/MZi0jhBCI5
उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अवतार: फायर एंड ऐश में वारांग से मिलिए। इस वीकेंड थिएटर्स में स्पेशली 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के साथ ट्रेलर देखने वाले पहले लोगों में शामिल हों।' 'अवतार' फ्रैंचाइजी का नया चैप्टर इसी साल रिलीज होगा। ये 19 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज होगी। मेकर्स ने तीसरे पार्ट की पहली झलक शेयर कर दी है, जिसने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार 3' का ट्रेलर हाल ही में डिज्नी के लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क ऑफिस में दिखाया गया। इसमें विलेन वारांग को लाल और काले रंग की हेडड्रेस पहने दिखाया गया है। वो जेक और नेयतिरी की बेटी किरी को बंधक बना लेती है और कहती है, 'तुम्हारी देवी का यहां कोई प्रभुत्व नहीं है।' इसका बजट 25 crores USD यानी 21,56,28,58,750 भारतीय रुपए बताया जा रहा है।