पति संग पैपराजी को पोज दे रही थी अविका, अचानक हुई तबीयत में गड़बड़, फैंस लगाने लगे खुशखबरी के कयास

Thursday, Mar 05, 2026-03:00 PM (IST)

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गोर हाल ही में अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अचानक असहज महसूस करती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई तो उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे।

अचानक बिगड़ी तबीयत

वायरल वीडियो में अविका ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वह पैपराजी के सामने पति मिलिंद के साथ पोज दे रही थीं कि इस बीच वह अचानक असहज महसूस करने लगीं और मिलिंद की ओर देखने लगीं। कुछ ही क्षण बाद वह एक तरफ मुड़ीं और उन्हें उल्टी होने लगी। यह देख उनके पति तुरंत उन्हें संभालते नजर आए। इस पूरे पल को वहां मौजूद पैपराजी के कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई अटकलें

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे खुशखबरी से जोड़कर देख रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे ओवररिएक्शन या ड्रामा तक बता रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि इससे पहले अविका गौर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अफवाहों पर सफाई दे चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के बाद अचानक उनके मां बनने की खबरें सामने आना उनके लिए भी हैरान करने वाला था और फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है।

शादी के बाद खुशहाल जिंदगी

बता दें, अविका और मिलिंद की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की मुलाकात साल 2020 में हैदराबाद में कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कपल ने जून 2025 में अपनी सगाई की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद 30 सितंबर 2025 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खास पलों की झलकियां भी शेयर करते रहते हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News