''मोटी'' कहकर गाने से किया था बाहर, छलका आयशा खान का दर्द, कहा-हर दिन रेप की धमकियां मिलती

Thursday, Mar 05, 2026-01:23 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस आयशा खान 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में नजर आने के बाद से काफी सुर्खियों में हैं। गाने में उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बॉडी साइज की वजह से एक गाने से बाहर किए जाने पर अपना दर्द बयां किया। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम पर उन्हें रोज सेक्शुअलाइज किया जाता है और रेप की धमकियां तक मिलती हैं।

आयशा खान ने ट्रोल्स और रेप धमकियों पर की खुलकर बात करते हुए एक इवेंट में बताया कि जब वो 12वीं क्लास में थीं, तब उन्हें टी-सीरीज के एक गाने में सेकेंड लीड के तौर पर लिया गया था। लेकिन शूट से एक रात पहले ही उन्हें 'मोटी' कहकर बाहर कर दिया गया। 


 
आयशा ने खुलासा किया कि मुझे लगभग हर दिन इंस्टाग्राम पर मेरी बॉडी को लेकर सेक्शुअलाइज किया जाता है। मैं नॉर्मल सा टॉप पहनूं तो लोगों को दिक्कत, स्कर्ट पहनूं तो भी दिक्कत। मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है। अगर मुझे सिर्फ इसलिए कपड़े पहनने या कुछ पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े कि कोई मुझे गलत नजर से देखेगा, तो ये बहुत दुख की बात है। कभी-कभी मैं सोचती हूं कि जो मन में आए वो पोस्ट कर दूं, लेकिन कई बार ऐसे भद्दे कमेंट पढ़ने का मन नहीं होता, जिनमें लोग लिखते हैं कि मौका मिले तो वो मेरे साथ क्या करेंगे।'


आयशा ने आगे कहा, 'जो लोग ऐसे कमेंट करते हैं, अगर उनके पास ताकत होती तो शायद वो वही करते जो लिखते हैं। यही बात डराती है कि ये सिर्फ शब्द नहीं, असली लोग हैं जो हमारे आसपास ही रहते हैं। मुझे लगभग हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं। काश इसके खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए जाएं। कई बार ये बातें मेरे पुराने जख्मों को हरा कर देती हैं और डर लगता है कि अगर मैं आज जितनी पहचान और ताकत नहीं रखती, तो शायद कुछ गलत हो सकता था।'

PunjabKesari


बता दें, आयशा खान को टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 से खूब फेम मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने एकता कपूर के प्रोड्यूस किए गए टीवी शो कसौटी ज़िंदगी की से टीवी में डेब्यू किया। इसके बाद वो बालवीर रिटर्न्स में नजर आईं। साल 2022 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'मुखचित्रम' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह फिल्म 'जाट' में सपोर्टिंग रोल में दिखीं। हाल ही में उन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में देखा गया वहीं फिल्म 'धुरंधर' के स्पेशल सॉन्ग 'शरारत' में क्रिस्टल डिसूजा के साथ भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News