हनी सिंह की म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी को लेकर बोले बादशाह-खुश हुआ कि मां-बाप का बच्चा वापस आया

Thursday, Sep 05, 2024-05:35 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर इंडियन रैपर और सिंगर हनी सिंह ने कुछ समय पहले ही अपनी एल्बम ग्लोरी के जरिए कमबैक किया है। रैपर के कमबैक से उनके फैंस काफी खुश हैं और उनकी इस एल्बम को फैंस खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच हनी सिंह के प्रतिद्वंद्वी रहे रैपर बादशाह ने उनके कमबैक पर अपना रिएक्शन दिया है। 

 

दरअसल, बादशाह और हनी सिंह के बीच के खटपट रही है। 15 साल से दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड नहीं है तो ऐसे में अब हाल ही में जब बादशाह से हनी की वापसी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आपकी किस्मत की चीज आपसे कोई नहीं ले सकता है।

 

बादशाह ने म्यूजिकल सैटन्स से कहा, 'जब उन्होंने कमबैक किया, मैं उनके पैरेंट्स के लिए खुश हुआ कि मां-बाप का बच्चा वापस आया है। ये सब आ जाएगा, ये सब आने जाने वाली चीजें हैं। भगवान ने जिसको देना है, उसे मिलेगा। आपकी किस्मत की चीज कोई आपसे नहीं ले सकता।' 


कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत में हनी सिंह ने बादशाह के साथ अनबन को लेकर कहा था कि नाराजगी अपनों में होती है, क्लाइंट से थोड़ी ना होती है। वह सिर्फ मेरे क्लाइंट थे। दूसरी तरफ बादशाह ने इस अनबन पर कहा था कि वो भाई था मेरा यार। अब मुझे लगता है कि सच में था जो चीजें हुईं। यही अनबन की पूरी वजह थी। हमने जो साथ में टाइम स्पेंड किया है वो काफी अच्छा था। मुझे लगता था वह मेरे भाई हैं, लेकिन दिक्कत यही थी कि भाई की तरह ट्रीट नहीं किया।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News