BAFTA 2026 में दिंवगत एक्टर धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, फैंस की आंखे हुई नम
Monday, Feb 23, 2026-05:28 PM (IST)
मुंबई. लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी की रात बाफ्टा का 79वां संस्करण आयोजित किया, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने देसी स्वैग यानी हिंदी भाषा का इस्तेमाल कर सबका दिल जीत लिया। वहीं, इवेंट में उस दौरान सबकी आंखें नम हो गईं, जब दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड के गीत 'द वे वी वेयर' को परफॉर्म किया। इस भावपूर्ण म्यूजिकल ट्रिब्यूट के साथ एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें पिछले साल दुनिया ने से गुजर चुकीं हस्तियों को याद किया गया।

'इन मेमोरियम' कैटेगरी में डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लाओ शिफ्रिन, माइकल मैडसेन, वैल किल्मर और एक्टर धर्मेंद्र जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई।
नवबंर, 2025 में हुआ था धर्मेंद्र का निधन
बता दें, धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ था। वो 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया के अलविदा कह गए थे। निधन से पहले उन्हें सांस लेने की दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें कई दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा था। हालांकि बाद में कुछ दिनों तक घर पर उनका इलाज चला, लेकिन वो स्वस्थ नहीं हो पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।
