''धुरंधर 2'' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह का दर्शकों के लिए खास मैसेज, कहा-सिनेमा जाकर फिल्म देखने वाली ऑडियंस

Wednesday, Mar 18, 2026-03:52 PM (IST)

मुंबई. आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का दर्शकों को बेसब्री से  इंतजार है। फिल्म बहुत जल्द यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के रोल में नजर आएंगे। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने धुरंधर 2 की रिलीज से पहले बयान दिया, जो खूब वायरल हो रहा है। 


दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में फैंस से बात करते हुए कहा, "मैं इतना बता दूं कि अब भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा मुस्तकबिल 'धुरंधर द रिवेंज' तय करेगा।"


आगे उन्होंने कहा- 'दोस्तों आपने धुरंधर को, हमारी फिल्म को एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है और ये सिर्फ आपके प्यार और सम्मान की वजह से है। आज पूरे विश्व की सिनेमा जाकर फिल्म देखने वाली ऑडियंस, आप सबको, हमारी टीम से धन्यवाद।'


 
एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन
बता दें, रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने 41 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल किया जाए, तो यह आंकड़ा करीब 46 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।  ।

स्टारकास्ट और रिलीज डिटेल्स
निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और यामी गौतम  जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News