फैशन इवेंट में बेला हदीद ने बिखेरा ब्लैक लुक का मैजिक, कंधों से जैकेट गिराकर स्टाइलिश पोज देती दिखीं एक्ट्रेस
Wednesday, Mar 11, 2026-05:08 PM (IST)
पेरिस. पेरिस फैशन वीक में अपने शानदार अंदाज से सुर्खियां बटोरने के बाद सुपरमॉडल बेला हदीद मंगलवार रात लॉस एंजेलिस में नजर आईं। वह वहां आयोजित एक खास फैशन इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनके ग्लैमरस लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब उनकी इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

यह इवेंट फैशन ब्रांड REVOLVE के लॉस एंजेलिस लॉन्च के मौके पर आयोजित किया गया था, जो शहर के एक एक्सक्लूसिव मेंबर्स-ओनली क्लब ‘लिविंग रूम’ में रखा गया था। इस पार्टी में बेला हदीद अपने ब्लैक लुक का मैजिक बिखेरती दिखीं।

लुक की बात करें तो इस मौके पर बेला हदीद ने बेहद स्टाइलिश और बोल्ड आउटफिट चुना। उन्होंने ब्लैक लेस से बना शियर टॉप पहना हुआ, जिसके साथ उन्होंने टाइट ब्लैक कैप्री पैंट्स कैरी की। इस आउटफिट में उनका रनवे-रेडी फिगर साफ नजर आया।

उन्होंने अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए एक ओवरसाइज़ ब्लैक लेदर जैकेट भी पहनी, जिसे वह फोटो क्लिक करवाते समय कंधों से हल्का सा गिराकर पोज देती नजर आईं।

बेला ने अपने आउटफिट के साथ हाई हील्स पहनी, जो उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रही थीं। इसके साथ उन्होंने हार्ट शेप का एक चमकदार नेकलेस पहना, जिसने उनके स्टाइल में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।

बता दें, पेरिस फैशन वीक के दौरान बेला हदीद ने अपने शानदार रैंप वॉक और फैशन अपीयरेंस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब लॉस एंजेलिस में इस इवेंट के दौरान उनका स्टाइलिश अवतार एक बार फिर फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
