भाग्यश्री ने पैपराजी संग काटा बर्थडे केक, ऑफ-व्हाइट ड्रेस के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी में दिखीं ग्रेसफुल

Monday, Feb 23, 2026-05:04 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस ने  अपना 57वां बर्थडे इस बार मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया, जहां वो बेहद खुश नजर आईं। इस दौरान उनका सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक सभी का ध्यान खींचता नजर आया। भाग्यश्री की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 
जन्मदिन के मौके पर भाग्यश्री ने ऑफ-व्हाइट कलर की फ्लोई ड्रेस पहनी। यह ड्रेस देखने में बेहद क्लासी और सादगी भरी लग रही है।  

PunjabKesari

 

अपने लुक को उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। गले में चोकर स्टाइल नेकपीस के साथ लंबा पेंडेंट पहना, जो आउटफिट को खास बना रहा है। बड़े झुमके और हाथों में सिल्वर बैंगल्स उनके ट्रेडिशनल टच को उभार रहे है।

PunjabKesari

हल्का मेकअप, नैचुरल शेड की लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया। खुले बाल और साइड पार्टिंग ने उन्हें फ्रेश और यंग लुक दिया।

 PunjabKesari

इस खास मौके पर भाग्यश्री मुस्कुराते हुए चॉकलेट केक काटती नजर आईं। केक पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा है और पास में फूलों का खूबसूरत बुके रखा हुआ है।

PunjabKesari

 

पूरा माहौल खुशियों और सेलिब्रेशन से भरा हुआ है। उनकी मुस्कान और सादगी ने इस दिन को और भी यादगार बना दिया।

 PunjabKesari

काम की बात करें तो भाग्यश्री ने बॉलीवुड में फिल्म मैंने प्यार किया से खास पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और भाग्यश्री की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली थी, लेकिन समय-समय पर कैमियो और सपोर्टिंग रोल में नजर आती रहीं। उन्होंने मराठी और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। 

 

 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News