दूसरी बार मां बनने के बाद भारती सिंह ने किया पहला पोस्ट, पति संग मिलकर फैंस को इस अंदाज में सुनाई खुशखबरी
Sunday, Dec 21, 2025-11:33 AM (IST)
मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारती और हर्ष दोनों ही सातवें आसमान पर हैं। कपल ने दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है और खास अंदाज में यह खुशखबरी फैंस को दी है।

बेटे के जन्म के बाद भारती का पहला पोस्ट
दूसरी बार मां बनने के कुछ ही घंटों बाद भारती ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान गणेश की तस्वीर शेयर की और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

वहीं, दूसरे बेबी के जन्म की जानकारी भारती और हर्ष ने मिलकर इंस्टाग्राम पर दी। हर्ष ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Limbachiya and sons, again it’s a boy.” वीडियो में व्हाइट रंग की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, जबकि दोनों ने मिलकर एक क्यूट-सी बेबी ड्रेस टांगकर बच्चे के जेंडर का खुलासा किया। वीडियो में नीले रंग में लिखा था, “It’s a boy।”
सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां
जैसे ही पोस्ट सामने आई, सेलेब्रिटीज और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ ला दी। गौतम रोड़े, करिश्मा तन्ना, कृष्णा मुखर्जी, करण कुंद्रा समेत कई टीवी सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं।
बता दें भारती और हर्ष की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी और फिर साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम लक्ष है। अब दूसरे बेटे के आने के बाद लक्ष बड़े भाई बन गए हैं।
फिलहाल भारती सिंह अपने परिवार के साथ इस खास समय को एंजॉय कर रही हैं और फैंस भी उनके और नन्हे मेहमान के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
