भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने मनाई दूसरे बेटे पहली लोहड़ी, सोशल मीडिया पर सामने आई काजू की पहली झलक

Wednesday, Jan 14, 2026-12:23 PM (IST)

मुंबई. 13 जनवरी को पूरे देशभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक अपने करीबियों और फैमिली संग लोहड़ी मनाते दिखे। वहीं, कॉमेडियन भारती सिंह के दूसरे बेटे काजू की इस बार पहली लोहड़ी थी, ऐसे में उन्होंने इसे खास बनाते हुए पति और दोनों बेटों संग सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं, इस सेलिब्रेशन की तस्वीर कॉमेडियन के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की, जिसमें उनके न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक भी देखने को मिली। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

 

हर्ष लिम्बाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को अपने लोहड़ी सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की और लिखा- हैप्पी लोहड़ी। इस फोटो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह ने अपने करीब डेढ़ महीने के बेटे काजू को गोद में रखा है और उसे देखकर मुस्कुरा रही है। वहीं, उनके पति हर्ष अपने बड़े बेटे गोला को गोद में लिए अपने नन्हें बेटे की ओर देखकर खुश हो रहे हैं। यह फैमिली फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो फट से वायरल हो गई। फैंस इस तस्वीर पर प्यार लुटाते हुए कपल को त्योहार की बधाई दे रहे हैं।

 

बता दें, कॉमेडियन भारती सिंह 19 दिसंबर 2025 को पति हर्ष लिम्बाचिया के दूसरे बेटे को जन्म दिया। जबकि साल 2022 में उन्होंने अपने बड़े बेटे गोला का स्वागत किया था। वहीं, दूसरी बार मां बनने के महज 20 दिनों बाद ही भारती काम पर लौट आई थीं और 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के होस्ट की कमान संभाल ली। 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News