भारती सिंह ने विदेश में कराया दूसरे बच्चे का जेंडर चेक? कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें भगवान बेटा दे या बेटी..
Tuesday, Oct 14, 2025-05:56 PM (IST)

मुंबई. फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। भारती ने पति संग प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए बताया था कि वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी, जिसके बाद फैंस और करीबी कपल को खूब बधाइयां देते नजर आए। इसी बीच उन्हें लेकर यह भी खबरें आईं कि भारती सिंह ने विदेश में दूसरे बच्चे का जेंडर चेक करवाया है, जिस पर हाल ही में कॉमेडियन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा, ‘कुछ लाेगों ने मुझे मैसेज करके कहा कि आप विदेश में हैं, तो पता कर लीजिए कि लड़का है या लड़की। लेकिन हम नियम नहीं तोड़ते हैं। मैं और हर्ष अच्छा कमा रहे हैं। हमें भगवान बेटा दे या फिर बेटी, हमें स्वीकार है। हमारे परिवार ने भी हमें ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहा है। हम क्यों करें ये सब?’
आगे भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने कहा, ‘और हम सस्पेंस क्यों खत्म करें। सस्पेंस का भी अपना मजा होता है।’ इस बात पर भारती सिंह भी हामी भरती हैं।
बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने फैमिली संग स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में बताया था कि उनका बेटा जल्द ही भाई बनने वाला है।