हू-ब-हू भारती की तरह दिखती है बड़ी बहन, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

Friday, Jan 05, 2018-11:27 AM (IST)

मुंबई: ये कॉमेडियन भारती सिंह की बड़ी बहन पिंकी हैं। भले भारती और पिंकी जुड़वा की तरह दिखती हों, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। एक उम्र में छोटी है तो दूसरी उम्र में बड़ी है। हाल ही में भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें भारती ने इमोशनल होकर संदेश लिखा है।

PunjabKesari

भारती सिंह और उनकी बड़ी बहन पिंकी सिंह के बीच जो अंतर है वो किसी के लिए देखकर बताना मुश्किल है। दोनों बहनों की लंबाई ही नहीं ब्लकि शरीर की बनावट और फीचर्स भी एक ही जैसा दिखते हैं।

 

PunjabKesari

आपको बताते हैं कि दोनों के चेहरे में क्या अंतर है। दरअसल जब आप ध्यान देंगे तो पिंकी सिंह की गाल के बायीं ओर एक तिल दिखाई देगा जबकि भारती के फेस पर ऐसा कुछ भी नहीं है।

PunjabKesari

दोनों बहनें अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते देखीं जा सकती हैं।

PunjabKesari

भारती की बहन पिंकी सिंह की एक बेटी है जिसे आप भारती के साथ मौज करते देख सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News