भारती सिंह की हुई गोदभराई, जन्नत जुबैर और तेजस्वी ने मॉम-टू-बी कॉमेडियन संग की खूब मस्ती, देखें तस्वीरें
Sunday, Nov 16, 2025-05:35 PM (IST)
मुंबई. फेमस कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बच्चे को जन्म देगी। उनकी डिलीवरी डेट भी नजदीक आ चुकी है। इसी बीच मॉम-टू-बी भारती ने पति संग मिलकर अपनी गोदभराई होस्ट की, जिसमें उनके बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई खास दोस्त शामिल हुई। कॉमेडियन की गोद भराई की तस्वीरें एक्ट्रेस जन्नत जुबेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
जन्नत जुबेर ने भारती के बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा-टीम बेबी गर्ल। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती की गोदभराई में अली गोनी, जैस्मिन भसीन, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, करिश्मा और तेजस्वी प्रकाश जैसे सेलेब्स शामिल हुए, जो उनकी खुशियों को चार-चांद लगाते दिखे।
वहीं, भारती भी दोस्तों संग अपने बेबी शॉवर को खूब एंजॉय करती दिखी। इस दौरान लाफ्टर क्वीन ब्लू कलर की मिड गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। बालों पर उन्होंने मॉम-टू-बी का हेयरबैंड लग रखा है और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।
जैसे ही भारती की गोदभराई की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई तो मिनटों में वायरल हो गईं।
बढ़ते शुगर लेबल से परेशान हुईं भारती सिंह
भारती सिंह ने हाल ही में अपने व्लॉग में खुलासा किया था कि वह एक गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी शुगर की समस्या बढ़ रही है, जिससे वे काफी परेशान हैं। हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें फटकार लगाई और गर्भावस्था में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह भी दी। भारती ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि इस समय उन्हें अपनी डाइट, दिनचर्या और सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि बढ़ी हुई शुगर मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा बन सकती है।
