दिशा चंद्रेजा के साथ शादी के बंधन में बंधे भाविन भानुशाली, लाल जोड़े में सजी दुल्हनियां संग मंडप के नीचे दिए खूबसूरत पोज
Friday, Nov 28, 2025-06:25 PM (IST)
मुंबई. टीवी एक्टर और सोशल मीडिया स्टार भाविन भानुशाली ने हाल ही में अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की है। एक्टर हाल ही में दिशा चंद्रेजा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेडिंग की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, फैंस और सेलेब्स की ओर से कपल को शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए भाविन ने कैप्शन में लिखा-"तू मारी ने हूं तारो थाई गयो – 27.11.25" इस एक लाइन में ही उनके प्यार और नए सफर की शुरुआत की खुशी साफ झलक रही है।

तस्वीरों में भाविन भानुशाली व्हाइट कलर की एलीगेंट और आधुनिक डिजाइन वाली शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच के इस कॉम्बिनेशन ने उनके दूल्हा लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

वहीं, उनकी दुल्हनिया दिशा चंद्रेजा ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना। हेवी ज्वेलरी, हाथों में सुंदर मेहंदी और ग्लोसी मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया, जिसमें वो बेहद ही ग्रेसफुल लगीं।

तस्वीरों में भाविन और दिशा एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज़ में पोज देते नरज आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी की बरसात कर रहे हैं।

