4 साल में इतनी बदल गई हैं भूमि, 85 किलो के मोटापे से मुक्ति पाकर हुईं Fat 2 Fit
Thursday, Jul 18, 2019-04:32 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वो बड़े पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों को जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हइशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस फिल्म में उन्होंने घरेलू पत्नी का किरदार निभाया था, जिसमें वह काफी मोटी दिखाई दी थीं। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अपनी पहली फिल्म में भूमि पेडनेकर का वजन करीब 85 किलो था। जिसके बाद उन्होंने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया। कि हर कोई देखकर हैरान रह गया।
उन्होंने वजन घटाने के साथ-साथ स्लिम फिगर मेंटेन किया है। 'दम लगा के हइशा' के बाद भूमि ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपना वजन 30 किलो तक कम किया था। इस अवतार को पाने के लिए भूमि ने काफी कड़ी डाइट और महनत की है।
भूमि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
भूमि वजन कम करने के साथ-साथ फिटनेस और ग्मैरस तस्वीरों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि जल्द ‘सांड की आंख’ में नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म दो दादियों की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनके नाम चंद्रो और प्रकाशी तोमर है।
फिल्म में भूमि के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। यह फिल्म दिवाली के मौक पर 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज होगी।
इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली है।